Breaking News

फर्रूखाबाद सांसद का लोधी समाज के लोगों ने किया स्वागत

Spread the love

फतेहपुर। फर्रूखाबाद जनपद के सांसद मुकेश सिंह राजपूत के जनपद आगमन पर लोधी समाज के लोगों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के पश्चात श्री राजपूत ने समाज के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने का आहवान किया।
शहर के लोधीगंज स्थित कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फर्रूखाबाद सांसद मुकेश सिंह राजपूत ने शिरकत की। समाज के लोगों ने उनको फूल-मालाओं से लाद दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री राजपूत ने कहा कि लोधी समाज बेहद पिछड़ा हुआ है। किसी भी समाज की तरक्की का रास्ता शिक्षा से होकर ही निकलता है। उन्होने लोगों का आहवान किया कि अपने-अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलवाएं। चाहे एक रोटी कम खाएं। उन्होने कहा कि राजनीति में भी समाज के लोग सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें। तभी समाज की समस्याओं का निस्तारण कराया जा सकता है। इस मौके पर चंद्रभान सिंह शास्त्री, राजकुमार सिंह लोधी, रघुवीर सिंह लोधी, सोहनलाल एडवोकेट, उदय सिंह लोधी, राम सिंह एडवोकेट, राकेश सिंह राजपूत एडवोकेट, कु. रोशनी राजपूत, अभिषेक लोधी, डा. सुरेश लोधी, प्रभु दयाल सिंह, विशाल सिंह लोधी, कृष्ण पाल सिंह लोधी, पूर्व ब्लाक प्रमुख हस्वा अक्षय सिंह लोधी, फूल सिंह लोधी फौजी, पूर्व चेयरमैन राजकुमारी लोधी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial