Breaking News

प्रदेश के विकास के लिए जनता उखाड़ फेंकेगी भाजपा सरकार : नरेश उत्तम

Spread the love

फतेहपुर। समाजवादी किसान नौजवान पटेल संदेश यात्रा लेकर जनपद पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जनपद सीमा पर सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया तत्पश्चात बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के गोपालगंज व जहानाबाद विधानासभा क्षेत्र के शहबाजपुर में संवाद कार्यक्रम किया गया। जिसमें मंहगाई, बेरोज़गारी, किसानों की समस्याओं पर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए सपा सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को गिनाते हुए 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को जीत दिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सीएम बनाने का आह्वान किया।
शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में जनपद पहुंची खेत खलिहान कुटीर उद्योग बचाओ रोज़गार दो किसान नौजवान पटेल संदेश यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। चौफेरवा स्थित चौराहा पर पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रबल दावेदार राजू साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर व चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के पश्चात यात्रा गोपालगंज कस्बा में जनसभा का आयोजन किया गया। जहाँ बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के दावेदार व जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ व क्षत्रिय कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मपाल पटेल, सपा के राष्ट्रीय सचिव व राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद की अगुवाई में स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को किसानों, नौजवानों, बेरोज़गारी के मुद्दे पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में डिग्री होने के बाद भी युवाओं को नौकरियां नहीं है। सरकार निजीकरण के ज़रिये युवाओं के रोज़गार समाप्त करने का काम कर रही है। किसानो को उनकी उपज की खरीद नहीं की जाती। जिससे उन्हें औने पौने दामो में बेचने को मजबूर है। उद्योग बंद होने से छोटे कारोबारी हताश हैं। उनके काम धंधे बंद हो गये है। शिक्षा लगातार महंगी की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने व जनपद की सभी विधानासभा सीटों पर सपा प्रत्याशियों की जीत दर्ज कराने के लिये सभी बूथ पर छूटे हुए मतदाताओं के नामो को जोड़ने के साथ-साथ गांव गांव जाकर समाजवादी पार्टी की सरकार में चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी देने की बात कही। उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का सीएम बनाए जाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, पूर्व सांसद डॉ अशोक पटेल, डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सिंह जालिम सिंह, वंदना राकेश शुक्ला, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश लोधी, नफीस उद्दीन, मो. आजम खान, ठाकुर सतीश राज सिंह, जंग बहादुर मख़लू, पप्पू सिंह, मोईन खान, आबिद हसन, जेपी यादव, अशोक सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा, केतकी सिंह, ओवैस फारूकी, फैजान अहमद मून आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial