Breaking News

आजमगढ़: वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में क्षेत्र अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत

Spread the love

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में नवनियुक्त क्षेत्र अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत, शिक्षा व सामाजिक मूल्यों पर दिया गया जोर

आजमगढ़। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल परिसर में नवनियुक्त क्षेत्र अध्यक्ष विनोद राय के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने भाग लेकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और सम्मान का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने किया, जबकि विद्यालय के निदेशक एवं प्रबंधक शिव गोविंद सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर, माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर नवनियुक्त क्षेत्र अध्यक्ष विनोद राय का आत्मीय स्वागत करने से हुई। विद्यार्थियों की प्रस्तुति और स्वागत की गरिमामयी शैली ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

स्वागत समारोह के बाद विनोद राय ने विद्यालय परिसर स्थित बुढ़ऊ बाबा मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, विकास तथा जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक शिव गोविंद सिंह ने कहा कि वेदांता इंटरनेशनल स्कूल केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना भी विद्यालय की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को समाज के प्रति दायित्व, नेतृत्व क्षमता और सम्मान की भावना सीखने का अवसर मिलता है।

विद्यालय के प्रबंधक शिव गोविंद सिंह ने विनोद राय को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल, पारदर्शी एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि विनोद राय अपने अनुभव और कार्यशैली से क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक अरविंद कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, श्रीकृष्ण पाल, गुलाब राय, शैलेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह (डायरेक्टर, सठियाव चीनी मिल), बृजेश यादव (पूर्व उपाध्यक्ष), सिद्धार्थ सिंह (उपाध्यक्ष), आलोक राय, सत्यम सिंह, गिरी जी, राजेश सिंह, बृजेंद्र पांडे, दुर्गा सिंह, आद्या सिंह, बृजेश राय, सतीश सिंह, अजय सिंह (प्रधान), आलोक त्रिपाठी, सुजीत भूषण श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, अनुज सिंह, चंद्रिका नंदन सिंह ‘मुन्ना बाबू’, रविंद्र चौबे, किशन मिश्रा, दरोगा सिंह, देवेंद्र सिंह (प्रधान), डॉ. अनिल राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रहित, समाज सेवा तथा शिक्षा के माध्यम से बेहतर समाज निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial