Breaking News

आज़मगढ़ में एक साथ 14 गाँव के लोगों ने ऐतिहासिक ईदगाह में पढ़ी नमाज़…. ईद के दिन डॉ. अमित सिंह का तूफानी दौरा

Spread the love

देश भर में आज मुस्लिम समुदाय ईद का पर्व मना रहा है …इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिले आजमगढ़ से एक खूबसूरत और भाईचारे का संदेश देने वाली तस्वीर सामने आई है… जहां ईद के मौके पर हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी… और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल एक बार फिर देखने को मिली…

बता दें कि आज़मगढ़ के सगड़ी विधानसभा क्षेत्र स्थित नत्थूपुर ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की गई, जहां करीब 14 गांवों से हजारों की तादाद में नमाज़ी पहुंचे। सुबह से ही ईदगाह परिसर में रौनक देखने को मिली… लोग नए कपड़ों में, चेहरे पर खुशी और दिलों में मोहब्बत लिए नमाज अदा करने पहुंचे।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। पूरा माहौल भाईचारे और एकता की मिसाल पेश कर रहा था।

इस खास मौके पर समाजवादी पार्टी से सगड़ी विधानसभा की तैयारी में जुटे डॉ. अमित सिंह भी नत्थूपुर ईदगाह पहुंचे। उन्होंने नमाजियों से मुलाकात की, उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ खुशियां साझा कीं।

डॉ. अमित सिंह ने इसके बाद क्षेत्र के कई गांवों—बासुपार , समुद्रपुर, धौलपुर, शाहपुर, धरवारा, दाउदपुर और अनजान शहीद सहित अन्य इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मिलकर ईद की बधाई दी और उनके सुख-दुख में शामिल हुए।

वहीं स्थानीय लोगों ने भी डॉ. अमित सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने कहा कि “आपको अपने बीच देखकर बेहद खुशी हो रही है… आप हमारी खुशियों में शामिल होते हैं और हमारे दुख-दर्द को भी समझते हैं…”

इस ख़ास मौके पर डॉ. अमित सिंह ने कहा कि, “ईद का यह त्योहार हमें आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश देता है। आज नत्थूपुर ईदगाह में हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की ..काफी तादाद में लोगों से मुलाकात हुई… सभी ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने पुरखों की गंगा-जमुनी तहज़ीब को आगे बढ़ाएं और आने वाली पीढ़ियों तक इस संदेश को पहुंचाएं कि हम हमेशा मिल-जुलकर रहें।”

उन्होंने जनपदवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को और मजबूत करेगा।

तो आजमगढ़ से आई ये तस्वीर एक बार फिर यह बताती है कि त्योहार सिर्फ खुशी का नहीं… बल्कि दिलों को जोड़ने का भी जरिया होते हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial