Breaking News

युवाओं ने विकास और शिक्षा के लिए संभाली कमान, ‘टीम बारा’ का गठन

Spread the love

 रिपोर्ट – परवेज आलम, प्रयागराज


प्रयागराज जनपद के बारा तहसील क्षेत्र के गौहनिया व घूरपुर क्षेत्र में क्षेत्रीय विकास और सामाजिक सुधार के लिए नौजवानों ने कमान संभाल ली है। स्थानीय युवाओं की एक अहम बैठक घूरपुर बाजार में संपन्न हुई, जिसमें ‘टीम बारा’ नाम से एक सामाजिक संगठन का गठन किया गया। इस टीम ने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

बैठक में युवाओं ने साझा भावना के साथ निर्णय लिया कि आज के समय में युवा वर्ग दिशाहीन होता जा रहा है, उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने और शिक्षा के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। इसके लिए विद्यालयों में क्विज, निबंध, वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, ताकि छात्रों में शैक्षणिक रुचि बढ़े और वे मजबूत व शिक्षित नागरिक बन सकें।

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी युवाओं ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के दूरदराज गांवों में आज भी अनेक लोग प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं। ‘टीम बारा’ के सदस्य ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें सरकारी अस्पतालों में उचित इलाज दिलाने का बीड़ा उठाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके प्रेरणादायक योगदान के लिए था, जिससे अन्य लोग भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित हों।

इस बैठक में कई समाजसेवी और जागरूक नागरिक मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रकाश शुक्ला ‘प्रचंड’, आनंद कुमार जायसवाल, रमाकांत यादव, मुकेश आचार्य, चूड़ामणि त्रिपाठी, विजय बहादुर कुशवाहा, शमशेर अहमद शेरू, अजय कुमार साहू, नरेंद्र कुमार मिश्रा, राज सिंह, महमूद अली, रामू यादव, बाबूराम द्विवेदी, पंकज भार्गव, शशांक शेखर मिश्रा, झब्बर सिंह, विकास यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

इस नवगठित ‘टीम बारा’ की पहल को क्षेत्रवासियों ने सराहा है। युवाओं की यह कोशिश क्षेत्र के विकास की दिशा में एक नया और मजबूत कदम मानी जा रही है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial