पीकेएस पब्लिक स्कूल का स्कॉलरशिप ऑफर: मेधावी ही नहीं, एवरेज छात्रों का भी होगा संपूर्ण विकास
मऊ/चिरैयाकोट।
मऊ जनपद के चिरैयाकोट स्थित प्रतिष्ठित पीकेएस पब्लिक स्कूल ने इस शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 11वीं कक्षा के लिए एक शानदार स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की है, जो न सिर्फ मेधावी बल्कि सामान्य और पिछड़ते छात्रों के लिए भी एक सुनहरा अवसर लेकर आई है।
विद्यालय के निदेशक दानिश खान ने बताया कि जिन छात्रों ने कक्षा 10वीं में 95% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उनकी पूरी ट्यूशन फीस व हॉस्टल शुल्क साल भर के लिए पूर्णतः माफ कर दी जाएगी। इसके अलावा, 90-95% अंक लाने वाले छात्रों को 80% फीस माफी और 40% हॉस्टल फीस की छूट दी जाएगी। इसी तरह 85-90% और 80-85% के छात्रों को क्रमशः 60% और 40% तक की फीस छूट का लाभ मिलेगा। यह ऑफर सिर्फ 30 जुलाई 2025 तक मान्य है।
दानिश खान के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य उन प्रतिभावान छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर देना है, जो आर्थिक कारणों से पिछड़ जाते हैं। साथ ही, स्कूल में पढ़ने वाले औसत और कमजोर छात्रों के लिए भी विशेष 20 दिवसीय हॉस्टल कोचिंग प्रोग्राम की व्यवस्था की जाती है, जिसमें छात्रों को निशुल्क आवास, भोजन और गहन कोचिंग दी जाती है।
विद्यालय की एक अन्य विशेषता इसका एलटीए कार्यक्रम (लेज़र टाइम एक्टिविटी) है, जो हर शुक्रवार और शनिवार को आयोजित होता है। इसमें बच्चों को डांस, म्यूजिक, इंग्लिश स्पीकिंग, कराटे आदि क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जाता है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
विद्यालय का 2025 का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा है। 12वीं में कई छात्रों ने 96% से ऊपर अंक प्राप्त किए, जबकि 10वीं के परिणाम भी उल्लेखनीय रहे। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी छात्रों ने जिला स्तर पर टॉप किया है।
विद्यालय की यह योजना सिर्फ मऊ नहीं बल्कि आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर सहित अन्य जिलों के छात्रों के लिए भी लागू है। हॉस्टल सुविधा के चलते दूर-दराज के छात्र भी यहां शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।
दानिश खान ने स्पष्ट किया कि पीकेएस सिर्फ एक स्कूल नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच है जो छात्रों को शिक्षा, अनुशासन और व्यावसायिक दक्षता का बेहतरीन मेल प्रदान करता है।
रिपोर्ट – CIB INDIA NEWS
