Breaking News

दो सालों से बन्द पड़ा अंडर पास किसानों के उग्र प्रदर्शन से हुआ शुरु 

Spread the love
हमारी लड़ाई सिर्फ किसानों, मजदूरों के लिए हैं और निरंतर जारी रहेंगी:
अनुज सिंह 
प्रयागराज के द्वाबा क्षेत्र में पिछले दो साल से बजहा रेलवे अंडरपास पुलिया बंद पड़ा था।इसकी जानकारी भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कई बार संबंधित अधिकारियों को बताईं मगर कोई हल नहीं निकल पाया।पुरे मामले की जानकारी भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष यूथ अनुज सिंह को हुई तो अपार जन सैलाव के साथ मौके पर पहुंच कर भुख हड़ताल कर दी। जिससे संबंधित अधिकारियों की नींद उड़ गई आनन-फानन में अधिकारीयों ने मौके पर पहुंचे कर प्रदेश अध्यक्ष यूथ अनुज सिंह से बातचीत करके दो दिनों के अंदर पुलिया में काम शुरू करने का अश्वासन दिए।तब कहीं जाकर हड़ताल खत्म की गई।
एक पत्रकार के सवाल का जबाब देते हुए अनुज सिंह ने कहा कि हम गरीब, मजदूर, किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। हमारी लड़ाई सिर्फ भ्रष्ट सिस्टम से हैं किसी व्यक्ति विशेष से नहीं और यह लड़ाई निरंतर जारी रहेंगी।
उक्त मौके पर प्रदेश अध्यक्ष यूथ अनुज सिंह, जिला अध्यक्ष लल्लू प्रसाद पटेल, मंडल अध्यक्ष युवा साकिर अली, जिला महासचिव रामजतन पाल, जिला उपाध्यक्ष अगम लाल पाल, शुभम् ठाकुर, चेतन पटेल, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial