Breaking News

आजमगढ़ में फर्जी कंपनी से धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

आजमगढ़: धोखाधड़ी में वांछित अभियुक्त अश्वनी कुमार जालान गिरफ्तार

आजमगढ़ :- थाना कोतवाली में मृणाल जायसवाल द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, अश्वनी जालान, संतोष कुमार जालान, और माया जालान ने मिलकर एक फर्जी कंपनी के माध्यम से वादी से 5,00,000 रुपये जमा कराए थे और उन्हें यह वादा किया था कि तीन-चार वर्षों में यह रकम दुगना कर दी जाएगी। लेकिन जब समय पूरा हुआ और वादी ने अपना पैसा वापस मांगा, तो आरोपितों ने कन्नी काट ली। बाद में यह पता चला कि यह कंपनी फर्जी थी, जिसके आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

दिनांक 24.11.2024 को उ0नि0 लाल बहादुर बिन्द मय हमराह द्वारा अभियुक्त अश्वनी कुमार जालान को सिविल लाइन, अग्रसेन चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial