Breaking News

आजमगढ़। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत शहर में मची हलचल

Spread the love

रिपोर्ट – सौरभ उपाध्याय

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष निखिल रायका नेहरू हाल में पार्टी के लोगों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया, कार्यक्रम की शुरुआत तेरही डिग्री कॉलेज से भव्य जुलूस के साथ किशन सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने, कप्तानगंज,  कंधरापुर, भवारनाथ, पहाड़पुर, तकिया, पुरानी कोतवाली पर जगह जगह स्वागत किया, स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त जिला अध्यक्ष निखिल राय ने कहा कि आजमगढ़ की धरती इतिहास रचने का काम करती है, जिस तरह से राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा कर कर जिम्मेदारी सौंपी है , राष्ट्रीय नेतृत्व का विश्वास और भरोसा टूटने नहीं दूंगा, आगामी विधानसभा चुनाव में सभी विधानसभा में भाजपा का प्रत्याशी चुनाव जीतेगा, भाजपा हमेशा हर जरूरतमंदों की मदद करती है, स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, शिव गोविंद उपाध्याय, किशन सिंह कृष्णा, अवनीश मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial