Breaking News

सपा की मासिक बैठक में विधानसभा चुनाव फतह पर हुई चर्चा

Spread the love

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें विधानाभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में वोटर लिस्ट में नाम सम्मिलित काराये जाने व बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए ब्लाक स्तरीय सम्मेलन काराए जाने को लेकर चर्चा की गई।
शनिवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें समाजवादी पार्टी की जीत हासिल करने व मिशन 2022 को सफल बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सीएम बनाए जाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आह्वान किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने का काम जनपद में हो रहा है। अभियान में पार्टी कार्यकर्ता तन-मन से लगकर अपने अपने क्षेत्र के वोटर लिस्ट से छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने के लिए फार्म भरवाने का काम करें। कहा कि मिशन 2022 को सफल बनाने व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने के लिए सपा कार्यकर्ता जुट जाएं। जनपद में विधानसभा स्तर के कार्यक्रम होने के बाद ब्लाक स्तर के कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसकी तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को मजबूत करने के लिए जुट जाएं। जिससे आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी छह विधानसभाओं में पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बार फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सके। संचालन डीजी कुशवाहा ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद डा0 अशोक पटेल, पूर्व विधायक मदनगोपाल वर्मा, पूर्व विधायक मो0 सफीर, दलजीत निषाद, नफीस उद्दीन, चन्द्रप्रकाश लोधी, रीता प्रजपति, बाबू सिंह यादव, सुरिजपाल रावत, रामेश्वर दयालू गुप्ता, रहीम राईन कादरी, रईस अहमद, राम किशोर प्रजापति, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, अनिरूद्ध यादव, स्वामी शरण पाल, मतीन अहमद, वीरेन्द्र यादव, शकूर राना, बृजेश सोनी, चौ. मंजर यार, सऊद अहमद, वंदना राकेश शुक्ला, संगीता राज पासी, फहमीदा खान, शकील अकबर, तनवीर अहमद, जिया उद्दीन, परवेज आलम, अमित मौर्य, औवैस फारूकी, राजू साहू, कपिल यादव, देवेन्द्र लोधी, आजम खान, अशोक मौर्य, फूल सिंह मौर्य, राजू लोधी, असलम प्रधान, नितिन यादव पूर्व प्रमुख, प्रमोद कुशवाहा, मो. रिजवान, सचिन यादव, अशोक निर्मल, शेख शमशाद, मो0 अरशद, फैजन मून, यूनुस खान, दिलशाद, डा0 अनिल यादव, फरमानुल हक, पप्पू अहमद, लवलेश सिंह, सरफराज, सत्यम अवस्थी, सुरेन्द्र प्रजापति, रामसजीवन मौर्य, हेमू खान, कुशलपाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial