Breaking News

आजमगढ़ में लड़के के साथ हुआ कुकर्म,कोर्ट में बयान से पहले अपहरण

Spread the love

आजमगढ़  :- अहरौला थाना क्षेत्र के एक गांव के किशोर से आप्राकृतिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल हो रहा था…. इस मामले में पुलिस ने पहले ही आरोपी को जेल भेज दिया है ….इस मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया …जब सोमवार की शाम करीब 4 बजे से 5 बजे के बीच किशोर का अपहरण हो गया …जबकि उसे अगले दिन मंगलवार को कोर्ट में बयान के लिए जाना था…. लेकिन उससे पहले ही उसका अपहरण हो गया …..पीड़ित लड़के को बरामद करने के लिए पुलिस ने जगह-जगह दबिश देना शुरू किया …..इसी कड़ी में अहरौला पुलिस ने बरूईपुर गांव के पूर्व प्रधान गौरीशंकर सिंह व उनके भतीजे शैलेश सिंह को उठाकर थाने ले आई …. प्रधान व कोटेदार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गौरी शंकर सिंह भाजपा के कार्यकर्ता बताए गए हैं ….
उनके भतीजे शैलेश सिंह भाजपा मंडल के संगठन में उपाध्यक्ष हैं….. सुबह जैसे ही यह खबर बीजेपी पदाधिकारियों तक पहुंची …..सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर थाने पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गए …. संगठन के बड़े पदाधिकारी भी अहरौला थाने पर पहुंच गए …..यह मामला थोड़ी देर में आग की तरह फैल गया …. वहीं थाने पर पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों ने अहरौला थाने के कुछ सिपाहियों पर तरह-तरह के आरोप लगाते हुए उन पर मुकदमा लिखा जाने की मांग करने लगे….. बता दे कि भाजपा कार्यकर्ताओ और नेताओं ने थाने का घेराव भी किया….
वहीं इस घटना के संदर्भ में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया है कि 30 अगस्त 2024 को थाना अहरौला अंतर्गत एक नाबालिक लड़के के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का वीडियो वायरल हुआ था ….जिसमें तत्काल सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया था… पुलिस की विवेचना में कार्रवाई की जा रही थी जिसमें लड़के के बयान और उसके माता-पिता का बयान और और मेडिकल की कार्रवाई की जा रही थी… कल दिनांक 2 सितंबर को अहरौला थाने पर लड़के के मां बाप ने अपहरण की सूचना दी …. सूचना पर तत्काल टीम गठित करके और लड़के को खोजने की तलाश में पुलिस जुट गई… …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial