Breaking News

आजमगढ़ : वृद्धाश्रम मे मनाया गया अनाथ बच्ची का जन्म दिन

Spread the love
रिपोर्ट – आमिर खान 
फरिहा / आजमगढ़ : निजामाबाद तहसील अंतर्गत बघौरा इमामपुर वृध्दा आश्रम मे मनाया गया अनाथ बच्ची का जन्म दिन ……
जानकारी के अनुसार वैष्णवी  श्रीवास्तव का जन्म 1/9/20 06 को  ग्राम हाथी पुर अतरौलिया मे हुआ वैष्णवी के  पिता अतुल  का देहांत  8 साल पहले  और  माता का देहांत 1 साल  पहले हो गया . माता पिता का साया  उठते ही वैशनवी अनाथ हो गयी और कुछ दिनो तक अपने नाना ज्ञानसवरूप श्रीवास्तव की छत्र छाया मे रही लेकिन भगवान का ऐसा करिश्मा की नाना का भी  देहांत हो गया …. अब वैष्णवी अपने चाचा अमित कुमार श्रीवास्तव के आराजीबाग आजमगढ मे रहती है इनका पालन पोषण चाचा के द्वारा होता है और उन्ही के साथ रहती है  … वैष्णवी का आज जन्म दिन था तो वैष्णवी अपना जन्मदिन किसी अनाथालय मे मनाना चाहा तो जनपद मे कोई भी अनाथालय नही होने के कारण वैष्णवी अपना जन्मदिन वृद्धा आश्रम  बघौरा इनामपुर मे मनाना उचित समझा वैशनवी का कहना था कि इस संसार मे कैसे कैसे लोग है जो अपने माता-पिता को वृद्ध होने पर उनका पालन पोषण नही करते और उनको दर दर की ठोकर खाने के लिए छोड़ देते है और वे लोग किसी    आश्रम मे जाने के लिए मजबूर हो जाते है  और जीवन एक कठोर संघर्ष करता हुआ एक दिन समाप्त हो जाता है इन सब बातो को ध्यान मे रखते हुए वैष्णवी अपना जन्मदिन वृद्धा आश्रम मे लोगो के साथ केक मिष्ठान फल का वितरण अपने हाथो से किया  ।  आश्रम मे रह रहे लोगो के साथ बातचीत कर लोगो की हाल चाल जानी और वृध्द माता-पिता के  समान लोगो को गले लगाया  . कुछ पल के लिए तो आश्रम मे खुशी का माहौल बना रहा लोग एक दूसरे साथ मिलकर बाते की ……

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial