Breaking News

भाजपा के हुए सौरभ सिंह बीनू, मार्टिनगंज में मिलेगी मजबूती

Spread the love
भाजपा के हुए सौरभ सिंह बीनू, मार्टिनगंज में मिलेगी मजबूती
नगर पंचायत मार्टिनगंज अध्यक्ष श्रीमती अपूर्वा सिंह, ब्लाक प्रमुख यशवंत शर्मा व उनके प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू को डिप्टी सीएम ने कराया भाजपा में शामिल
भाजपा में शामिल होते ही लालगंज के मार्टिनगंज का बदला समीकरण
नगर पंचायत व ब्लाक प्रमुख पद पर है कब्जा, भाजपाजनों में जोश का हुआ संचार

आजमगढ़। नगर पंचायत मार्टिनगंज अध्यक्ष श्रीमती अपूर्वा सिंह, ब्लाक प्रमुख यशवंत शर्मा व दोनों पदों के प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू के भारतीय जनता पार्टी में शानदार वापसी पर हर्ष व्याप्त है। भाजपाजनों और समर्थकों द्वारा लगातार बधाईयां दी जा रही है वहीं इस बदले राजनैतिक समीकरण से लालगंज सुरक्षित सीट से भाजपा मजबूती मिलने का दम भरा जा रहा है।
बताते चले कि शनिवार को लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के सभागार में उत्तर प्रदेश भाजपा ज्वाइंनिग कमेटी के अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कांता कर्दम व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में तीनों नेताओं को भाजपा में शामिल कराया गया।
इस बाबत मार्टिनगंज नपं अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के संयुक्त प्रतिनिधि सौरभ सिंह बीनू ने कहा कि लालगंज सुरक्षित सीट से भाजपा की ऐतिहासक जीत होगी और मोदी सरकार के 400 पार के लक्ष्य को पूर्ण करने में आजमगढ़ की दोनों सीटों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। भाजपा विकास गांरटी लेती है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आधार पर आज नए भारत का निर्माण कर रही है।
प्रतिनिधि श्री सिंह ने आगे भरोसा दिलाया कि लालगंज संसदीय क्षेत्र में जो विकास ठप्प हो गया था उसकी भरपाई लालगंज की जनता आगामी चुनाव में भाजपा को जीत दिलाकर करेगी। जिससे लालगंज सहित मार्टिनगंज में विकास की बयार बहती रहे।
बधाई देने वालों में पूर्व लालगंज सांसद श्रीमती नीलम सोनकर, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल, पूर्व अध्यक्ष ध्रुव सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू, प्रेम प्रकाश राय, जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, एमएलसी रामसूरत राजभर, लोकसभा प्रभारी धनश्याम पटेल, लोकसभा संयोजक विनोद राय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण पांडेय, जयनाथ सिंह, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, विस प्रभारी संचिता चौहान सहित कई ब्लाक प्रमुख व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपाजन आदि शामिल रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial