अजामगढ़ :- तरवां क्षेत्र के फददुपुर गांव निवासी गरीब मजदूर अरविंद यादव की पत्नी नीलम यादव, बेटा आशीष यादव ,बेटी अंशिका कि आंखों की गंभीर बीमारी के कारण रोशनी धीरे धीरे समाप्त हो गई, 5 फरवरी को कैफियात एक्सप्रेस से समाजिक कार्यकर्ता राम कुंवर यादव के साथ उच्च स्तरीय और बेहतरीन इलाज के लिए एम्स दिल्ली के लिए जायेगा दृष्टहीन परिवार ,अरविंद ने तीनों को बीएचयू वाराणसी ,आजमगढ़ नेपाल के विभिन्न अस्पतालों में दिखाया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी, सभी जगहों से निराश और थक हारकर जब कोई रास्ता दिखाई नहीं दिया तो मजबूर, विवश लाचार अरविन्द ने समाजसेवी राम कुंवर यादव से अपने मासूम बच्चों एवं पत्नी की वेवशी और पीड़ा को बताया रामकुंवर ने मंडलीय जिला अस्पताल आजमगढ़ में तीनों को नेत्र विशेषज्ञ डॉ रजनीश कुमार सेठ को दिखाया उन्होंने उच्च स्तरीय और बेहतरीन इलाज के लिए एम्स दिल्ली को रेफर कर दिया! समाजिक कार्यकर्ता राम कुंवर यादव ने समाज मे एक नेक पहल और मुहिम चला कर, तीनों के इलाज लिए धन इक्कठा किए, मुहिम का असर ये रहा कि आज भी मदद करने वालों में कैरियर ग्रोथ स्कूल के प्रबंधक रोहित मौर्या ,रोशन मौर्या प्रिंस यादव, सीमा मिश्रा ब्यूटी सिंह व विद्यालय परिवार ऊंचहुवां द्वारा 5821रू पीड़ित परिवार को सहयोग किया, व कृषक इंटर कॉलेज बघरा ऊंचहुवां द्वारा 4451रू आर्थिक मदद किया, मौके पर मौजूद रहे रामसनेही यादव, अंकित श्रीवास्तव, अजय यादव ग्राम प्रधान फददुपुर, पंकज चौहान,अनुराग यादव, अजीत यादव इत्यादि लोग!
