Breaking News

सपाईयों ने बीपी मंडल की मनाई जयंती

Spread the love

फतेहपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल की जयन्ती सपाईयों ने कार्यालय में मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में अध्यक्ष विपिन सिंह यादव की अध्यक्षता में बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल की जयन्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सपाईयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि उनका जन्म 25 अगस्त 1918 को बनारस में हुआ था। वह जाने-माने अधिवक्ता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 राम बिहारी मंडल व स्व0 सीतावती मंडल की सातवीं संतान थे। बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल ने बिहार के मधेपुरा से चुनाव लड़ा और इस सीट से 1967 से 1970 व 1977 से 1979 तक सांसद रहे। वर्ष 1968 में वे बिहार के सातवें मुख्यमंत्री बने। एक फरवरी 1968 को उन्होने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली लेकिन तीस दिन के बाद उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। बीपी मंडल ने आखरी सांस 13 अप्रैल 1982 को ली। आज हम सभी समाजवादी साथियों को उनके पद चिन्हों पर चलकर 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। इस मौके पर पूर्व सांसद डा0 अशोक पटेल, पूर्व मंत्री राम बहादुर यादव, नफीस उद्दीन, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, शमीम अहमद, राजू लोधी, कपिल यादव, राजू साहू, पवन सविता, रहीम राईन कादरी, भोला यादव, राजू कुर्मी, केपी यादव, अरूण यादव, मो0 साबिर, नफीस अहमद, ओवैस फारूकी, फरमानुल हक, आफाक हुसैन, कामरान अहमद, गुलाब यादव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial