Breaking News

आज़मगढ़ : बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर पुलिस की नजर

Spread the love

 रिपोर्ट – दीपक सिंह 

आज़मगढ़ : अहिरौला थाना क्षेत्र में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। अवैध ढंग से पटाखा बेचने वाले किसी भी दशा में बच न सकेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।उसी क्रम में अहिरौला थाना अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे व उनकी टीम द्वारा अहिरौला बाजार में जगह-जगह दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया गया और और दुकानों में अवैध रूप से पटाखा बेचने के लिए मना किया गया और उन्होंने दुकानदारों से कहा कि अगर आप लोग बिना लाइसेंस के अपनी दुकान में पटाखा रखते हैं तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी पटाखा दुकानों को लेकर विभाग द्वारा जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया गया है ऐसे में अगर आप गलत करते पाए गए तो सजा भुगतने को तैयार रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial