Breaking News

आज़मगढ़ : डॉक्टर अंबेडकर वाहिनी सपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहनकर किया गया स्वागत

Spread the love

आज़मगढ़ :  समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के तत्वाधान में डॉक्टर अंबेडकर वाहिनी सपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय व जिला और दसों विधानसभा अध्यक्ष व पदाधिकारी का फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया गया।
सर्वप्रथम डॉक्टर अंबेडकर साहब और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया एवं नेताजी मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम कि शुरुआत हुई।
राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव-नर्सिंग भारती,डॉ अजय, रामजीत यादव,अरविंद सरोज, सुरेंद्र प्रताप, पिंटू चौधरी,गोविंदा गौतम, दुर्ग विजय राम, राधेश्याम भारती,बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य -श्री प्रकाश निगम, देवेन्द्र कुमार, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव -अजीत कुमार राव को माला पहनकर नि. जिला अध्यक्ष- हवलदार यादव व अन्य पदाधिकारी ने अभिनंदन किया आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए हवलदार यादव ने कहा कि भाजपा देश में हिंदू मुसलमान वह जाति-जाति में लड़ा कर सत्ता में काबिज रहकर मनुवादी व्यवस्था को पूर्ण रूप से लागू कर रही है। गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान हटाने के लिए आर एस एस,विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल, जैसे नफरत का बीज बोने वाले संगठनों को शासन प्रशासन प्रश्रय दे रहा है विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि देश के भाईचारा का माहौल बिगड़कर पूंजी पतियों को खुली लूट की छूट देकर मालामाल किया जा रहा है इन परिस्थितियों में डॉक्टर अंबेडकर वाहिनी बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा के हिंदू एजेंट को भोथरा करेगी आने वाले सन्- 2024 के चुनाव में संविधान की रक्षा व बचाव के लिए भाजपा की केंद्र सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंकने के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नीतियों, सिद्धांतों को आगे बढ़कर ही समाजवादी पार्टी को मजबूती दी जा सकती है। बाबा साहब वाहिनी के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार गौतम, जिला महासचिव- रवींद्र कुमार एडवोकेट, कोषाध्यक्ष-हंसराज, जिला उपाध्यक्ष-धर्मेंद्र पासवान, सियाराम कन्नौजिया, अनिल भारती, विधानसभा अध्यक्षगण-अनिल कुमार, हरिनाथ राम, सुरेश कुमार, रंजीत कुमार, अरविंद कुमार, बुद्ध प्रिया आनंद, मिथिलेश कुमार,लव सोनकर, दिनेश कुमार गौतम, दुर्ग विजय, प्रवक्ता डॉ रमेश कुमार गौतम, हरिलाल, इंजीनियर सहदेव प्रधान, बाबूराम, रीता, सुनीता आदि नेता,कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial