Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री और निवर्तमान राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन, देश में शोक की लहर

Spread the love

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन से अलीगढ़ में लोग काफी दुखी हैं। जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री के निधन का समाचार अलीगढ़ में मिला लोग उनके मैरिस रोड स्थित आवास पर पहुंचने लगे हैं। कल्याण सिंह अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र के गांव मड़ौली के रहने वाले हैं और अलीगढ़ में उनका निवास मैरिस रोड पर है। मैरिस रोड स्थित आवास पर उनके पुत्र राजवीर सिंह राजू जोकि एटा के सांसद हैं व उनके नाती संदीप सिंह जो उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री हैं भी रहते हैं। जैसे ही उनके निधन की सूचना लोगों को मिली तो लोग उनके निवास स्थान पर पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि बाबूजी ने जीवन भर उनके लिए बहुत काम किया है। व उनके काफी नजदीक रहे। जब भी उन पर कोई समस्या आई बाबूजी श्री कल्याण सिंह छत्रछाया की तरह उनके ऊपर रहे और समस्याओं का निदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial