Breaking News

आजमगढ़ : विद्युत संबंधित समस्याओं का किया निराकरण

Spread the love

रिपोर्ट – दीपक सिंह/रुपेश तिवारी 

प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार विद्युत विभाग द्वारा प्रत्येक गांव में सिविर लगाकर उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है इसी क्रम में आज अहिरौला पावर हाउस के अवर अभियंता सोमनाथ के नेतृत्व में अहिरौला विकासखंड के सुखी पुर ग्राम सभा में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 45446रुपये विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा बकाया बिल जमा किया गया साथ ही साथ पांच विद्युत उपभोक्ताओं के बीलो  का संशोधन किया गया और 3 उपभोक्ताओं के यहां नया मीटर कनेक्शन लगाया गया अवर अभियंता सोमनाथ ने कहा कि कल सोमवार को अहिरौला विकासखंड के मतलूबपुर ग्राम सभा में शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया कि सभी विद्युत उपभोक्ता अपने अपने बिल संशोधन, नए मीटर लगवाने बिल जमा करवाने तथा अन्य किसी भी विद्युत समस्या के निराकरण के लिए शिविर में आए और अपनी अपनी विद्युत समस्याओं का निराकरण करवाएं आगे उन्होंने कहा कि यह शिविर लगातार महीने भर चलता रहेगा जिसमें 11 अक्टूबर को खजूरी ग्रामसभा में 12 अक्टूबर को पखनपुर ग्राम सभा 13 अक्टूबर को शाहपुर ग्राम सभा 14 अक्टूबर को सिपाह ग्राम सभा 15 अक्टूबर को अहिरौला ग्राम सभा 16 अक्टूबर को खेमकरण पुर ग्राम सभा 17 अक्टूबर को फुलवरिया ग्राम सभा 18 अक्टूबर को पकड़ी ग्राम सभा 19 अक्टूबर को विस ईपुर ग्राम सभा 20 अक्टूबर को सकतपुर ग्राम सभा 21 अक्टूबर को हमीदपुर ग्राम सभा 22 अक्टूबर को अरुषा ग्राम सभा 23 अक्टूबर को युधिष्ठिर पट्टी ग्राम सभा25 अक्टूबर को सजनी ग्राम सभा26 अक्टूबर को कोतवाली पुर ग्राम सभा 27 अक्टूबर को गहजी ग्राम सभा28 अक्टूबर को हंसना डीह ग्राम सभा 29 अक्टूबर को बिशनपुरा ग्राम सभा 30 अक्टूबर को बरईपुर ग्राम सभा में शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें उन्होंने सभी ग्राम सभा के विद्युत उपभोक्ताओं से अपील किया है कि सभी उपभोक्ता अपने अपने ग्राम सभा के  दिनांक शिविर में उपस्थित होकर अपने विद्युत संबंधित समस्या का निराकरण कराएं

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial