Breaking News

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर में आगामी मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक

Spread the love
रिपोर्ट – मो० शकेब अंसारी
खबर आज़मगढ़ ज़िले के मुबारकपुर से है जहाँ पर आगामी मोहर्रम को लेकर मुबारकपुर पुलिस चौकी प्रांगण में बुधवार को एक पीस कमेटी की बैठक की गयी, मीटिंग की अध्यक्षता थानाध्यक्ष एसपी सिंह व चौकी प्रभारी रत्नेश कुमार दुबे की देखरेख में रखी गयी।
पीस मीटिंग में शिया समुदाय के एवं ताज़ियादारों ने भारी संख्या में भाग लिया वहीँ थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने बताया कि पूर्व की भातिं जिस तरह से मोहर्रम मनाया गया उसी तरह इस बार भी मनाया जाएगा कोविड-19 के गाईड लाईन का किसी भी तरह का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा
किसी भी तरह का जलूस नहीं निकलेगा तथा परंपरागत रास्ते से पूर्व की भाती ताजिया दार मोहर्रम मनाएंगे
 इसके साथ ही नगर पालिका द्वारा साफ सफाई जलापूर्ति की व्यवस्था रास्ते में किसी भी तरह का अतिक्रमण सहित आदि बिंदुओं पर भी चर्चाएं हुई वहीँ दूसरी तरफ विद्युत विभाग को दिशा निर्देश दिया गया कि किसी भी तरह का विद्युत तार नीचे नहीं होना चाहिए उसकी निगरानी विभाग स्वयं अपने स्तर संज्ञान ले इसके साथ ही अली इमाम एवं इम्तियाज हुसैन को इसकी जिम्मेदारी दी गई कि रूटों में किसी भी तरह कि अगर समस्या उत्पन्न हो तो वह लोग पुलिस को इसकी जानकारी एकत्रित कराएं
 इस अवसर पर रविंदर सिंह, अवधेश कुशवाहा, लल्लन यादव, सद्दाम हुसैन इम्तियाज हुसैन, अली इमाम अम्मार अदीबी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial