Breaking News

आजमगढ़ : पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लम्बे समय से लामबंद है अटेवा

Spread the love

आजमगढ़। पुरानी पेन्शन बहाली के लिए निरंतर संघर्षरत संगठन आल टीचर्स एण्ड इम्पलाईज वेलफेयर एसोसिएशन अटेवा की बैठक विद्यासागर पटेल के आयोजककत्व  में रविवार को कृष्णा पटेल महाविद्यालय रोहुआर, बैदौली, हरैया, आजमगढ़ के परिसर में सम्पन्न हुई। जिसमे जिला कार्यकारिणी के विस्तार सहित अजमतगढ़ व हरैया ब्लाक अटेवा कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्षता राम समुझ ने किया।
जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विनीता सिंह प्रभारी अटेवा महिला प्रकोष्ठ आजमगढ़ नियुक्त किया गया वहीं सूर्यभान यादव, बिन्दू यादव एवं रीना सिंह सदस्य जिला कार्यकारिणी आजमगढ़ में शामिल किया गया।
वहीं अटेवा हरैया का पुनर्गठन करते हुए विद्यासागर पटेल, सूर्यप्रकाश राय, राजकेश पटेल एवं सत्यनारायण यादव को संरक्षक एवं रविशंकर यादव, महातम यादव, आनन्द कुमार, मनोज कुमार एवं अजय कुमार पांडेय को सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। वहीं ब्रजेन्द्र शर्मा को अध्यक्ष, सूर्यभान यादव को महामंत्री, राजेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष, प्रवीण कुमार राय, रवि प्रताप पटेल, समरजीत राम व शाहिद परवेज़ को उपाध्यक्ष, आलोक कन्नौजिया, उमापति यादव एवं अंशू राय को संगठन मंत्री, धीरेन्द्र यादव, सत्यप्रकाश, बृजेश पटेल को संयुक्त मंत्री, बैजनाथ यादव, सावित्री रानी कटियार व निशा राय को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रभारी, बृजेश मौर्य को सोशल मीडिया प्रभारी, बलिराम सिंह व दुर्गेश गुप्ता को सोशल मीडिया सह प्रभारी मनोनीत किया गया। साथ ही अमेरिका पटेल, राजीव यादव, विनोद यादव, कमलेश यादव, संजय पटेल, अरविंद विश्वकर्मा, योगेन्द्र पटेल को सदस्य ब्लाक कार्यकारिणी मनोनीत किया गया व इसके साथ ही समस्त न्याय पंचायतो के लिए न्याय पंचायत प्रभारियो को भी मनोनीत किया गया।
इसी प्रकार ब्लॉक इकाई अजमतगढ़ का पुनर्गठन करते हुए सतीश सिंह पटेल को अध्यक्ष, अरविंद यादव को महामंत्री,दिनेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष, संजय यादव,सतीश पटेल, पूनम गौतम व देवेन्द्रनाथ को उपाध्यक्ष, मानसिंह, निधि शर्मा, नागेन्द्र राम,सोनू यादव को संगठन मंत्री, नरेन्द्र भारती, रामदयाल पटेल,उमेश सोनकर, नरसिंह चौधरी संयुक्त मंत्री, रामबचन प्रजापति व देवेन्द्र कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी, मनीष यादव व पंकज मौर्य को सोशल मीडिया सह प्रभारी मनोनीत किया गया। साथ ही घनश्याम विश्वकर्मा, दिनेश यादव, नूरआलम एवं बृजेश राय को संरक्षक, श्रीराम सिंह, सरिता मौर्या, मिथिलेश, दिनेश पाण्डेय, अंशू राय, सत्यप्रकाश पटेल, शम्भूनाथ सिंह को सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। वहीं रामकरन, संगीता, सतीश शुक्ला, वरूण पाण्डेय,नीरज मौर्य, शिवम यादव व दुर्गेश को सदस्य ब्लाक कार्यकारिणी मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को अटेवा के उद्देश्यों को बताते हुए महातम यादव ने आगामी संघर्ष की रूपरेखा तय करते हुए बताया कि यदि पेंशन को पाना है तो हमें हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा।
बैठक में मुख्य अतिथि रुप में पधारे अटेवा आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद यादव ने अटेवा के गठन से लेकर झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़ राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली बहाल होने तक के संघर्ष को विस्तार से बताया।
विशिष्ट अतिथि जिला जिला महामंत्री डॉ रामजी वर्मा ने पुरानी पेंशन आंदोलन की अटेवा की आगामी रणनीतियों के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत कराया।
वहीं सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि अटेवा के साथ पूरे जिले के सभी विभागों के लोगों को जोड़ने की एक योजना तैयार की गई है।
सठियांव ब्लॉक के महामंत्री सुनील कुमार यादव ने लोगों को अटेवा का सदस्य बनने के लिए आह्वान किया। उपाध्यक्ष अटेवा सठियांव आलोक कुमार गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से पुरानी पेन्शन बहाली की विजय गाथा को प्रसारित करने का निवेदन किया।भरत यादव सठियांव ने भी अटेवा को मजबूत बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम आयोजक विद्यासागर पटेल ने आगंतुकों के प्रति अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास दिलाया की अटेवा आजमगढ़ तथा हरैया की ब्लॉक इकाई पूरे जिले में ही नहीं प्रदेश में अपने कार्य के द्वारा एक कीर्तिमान स्थापित करेगी। इस अवसर पर भारी संख्या में अटेवा के साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial