Breaking News

मातृ दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

Spread the love

अंबेडकरनगर : के अकबरपुर कस्बे में उपस्थित दिल से डांस एकेडमी में एक दिवसीय नृत्य कुंभ कार्यशाला का आयोजन किया गया यह आयोजन संस्था के संचालक सत्यम गोंड द्वारा किया गया जिसमें नृत्य शिक्षक द्वारा नृत्य विधा की अलग-अलग शैलियों से प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया जिसमें नृत्य शैली, मंच प्रदर्शन शैली एवं अन्य कला की शैली के बारे में सविस्तार तौर पर बताया गया।
आपको बताते चलें कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित करके किया गया जिसमें उपस्थित नगर की सम्मानित महिलाओं में से श्रीमती कौशल्या देवी एवं साधना दुबे, पुष्पा यादव, दीपिका सिंह, रेनू श्रीवास्तव उपस्थित रही , एवं संस्था के प्रबंधक श्री नरेंद्र कुमार गोंड उप संस्थापक श्री शिवम गोंड एवं संयोजक आदर्श वीर श्रीवास्तव उर्फ ( वीरू) एवं अंशुल दुबे आदि आदि सदस्य उपस्थित रहे जिसमें आए हुए सम्मानित व्यक्तियों एवं माताओं द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया जिसमें क्रमशः प्रतिभागियों के नाम कुछ इस प्रकार हैं संगम ,सुरेंद्र निषाद, रितिक राजभर ,पवन कुमार, निखिल कुमार ,पंकज ,गुलशन कुमार, निकिता राजभर, पारुल राजभर ,वैष्णवी सिंह, अगम्या यादव ,तरंग श्रीवास्तव ,अशरफ अली, योगेंद्र कुमार, निलेश कुमार, अनुराग गुप्ता, शिवांश सिंह शर्मा ,शिव कुमार आदि प्रतिभागियों ने प्रमाण पत्र प्राप्त किए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि हम सभी अंबेडकर नगर का नाम आगे लेकर जाने में अपनी जी तोड़ मेहनत करेंगे। ऐसे ही जनता का प्यार हम सभी को मिलता रहे और हम सभी निरंतर प्रयास करते रहे कला के अनोखे क्षेत्र में अंबेडकर नगर का नाम रोशन करने मैं कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial