Breaking News

इलाज के नाम पर छेड़छाड़ का शिकार किशोरी से मिले कांग्रेसी

Spread the love

फतेहपुर :-  कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने एक प्रतिनिधि मंडल गठित कर जिला अस्पताल में छेड़खानी का शिकार हुई किशोरी से मुलाकात कर वस्तु स्थिति जानने की बात कही। इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल अस्पताल पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। किशोरी ने बताया कि वह समझ नही पाई कि उसके साथ इलाज के नाम पर कुकृत्य किया जा रहा है।
पीड़िता की मां ने बताया कि अब अस्पताल स्टाफ द्वारा उनके ऊपर दबाव बनाया जा रहा है कि दो लाख रुपये लेकर समझौता कर लो वरना आप लोग कुछ कर नहीं पाओगे क्योंकि हम लोगों के साथ बड़े बड़े लोग हैं। प्रतिनिधि मंडल में जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन निषाद, सूर्यबली निषाद, मिस्बाहुल हक, वीरेंद्र गुप्ता, अशोक दुबे, इशरत खान ने पीड़ित परिवार को यह भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है। किसी से डरने की जरूरत नहीं है। कांग्रेसी न्याय की लड़ाई लड़ने का काम करेंगें क्योंकि बेटियों की लड़ाई राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ही लड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial