बहराइच। थाना दरगाह शरीफ इलाके के अलग-अलग स्थान से 2 शातिर अभियुक्त कई महीने से सुसंगत धाराओं के गंभीर मुकदमे से वांछित चल रहे थे लगातार इलाकाई पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी लेकिन अपने आप को कानून की नज़र से चिपचिपा कर भाग रहे थे। दरगाह शरीफ पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दोनों शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर तफ्तीश जारी है वहीं थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान टीम गठित करके साहिबे आलम उर्फ पहाड़ी पुत्र रफीक निवासी गुल्लावीर तथा खादिम पुत्र अब्दुल रऊफ निवासी परलीबाग को हिरासत में लेकर शातिर अभियुक्तों के उनके पास से अवैध तमंचा व 12 बोर कारतूस तथा प्लास्टिक की टॉर्च, लोहे की सरिया, पेंचकस, बोरी समेत धारदार चाकू बरामद कर सुसंगत धारा जिसका मुकदमा अपराध संख्या 48/ 22 401 आईपीसी व मुकदमा अपराध संख्या 49/22 धारा 3/25 ए एक्ट व मुकदमा अपराध संख्या 50/ 22 धारा 425 ए एक्ट के मुकदमे में न्यायालय सक्षम में पेश कर जेल रवाना कर दिया है।
