Breaking News

सपा में शामिल हुए सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक, अखिलेश यादव ने कही ये बड़ी बात

Spread the love
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी शनिवार को सपा में शामिल हो गए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंच पर उनका स्वागत किया है। आजमगढ़ के गोपालपुर में समाजवादी पार्टी की जनसभा में मयंक जोशी ने सपा का दामन थामा।
रीता बहुगुणा जोशी के बेटे के सपा से जुड़ने की अटकलें बीते काफी समय से लगाई जा रही थीं। बताया जाता है कि बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने पार्टी से टिकट मांगा था। उन्‍होंने यह भी कहा था कि अगर पार्टी ने हर परिवार से केवल एक ही व्‍यक्ति को टिकट देने का फैसला किया है तो वह वर्तमान में अपनी लोकसभा सीट से इस्‍तीफा देने के लिए तैयार हैं। अपने बेटे को लेकर बीजेपी सांसद ने कहा था कि उन्‍होंने वह 2009 से काम कर रहे हैं और उन्होंने लखनऊ कैंट से टिकट के लिए आवेदन किया।
आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इनके आने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा, ‘जो लोग गर्मी निकाल रहे थे वे छ: चरणों में ही ठंडे पड़ गए हैं, उनके घरों से झंडे उतार लिए गए. छठे चरण में ही समाजवादी पार्टी ने छक्के छुड़ा दिए हैं. ये बाबा मुख्यमंत्री को छ: चरणों के मतदान के बाद नींद नहीं आ रही है.
संवाददाता : राजेश चतुर्वेदी, परवेज आलम

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial