बहराइच : आज दिनाँक- 14.02.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बहराइच केशव कुमार चौधरी के आदेशानुसार यातायात प्रभारी आनेंद्र यादव , उपनिरीक्षक यातायात शशी कांत कौल , आरक्षी दिनेश चौहान , आरक्षी सैय्यद इरफान अहमद के वाहन चेकिंग अभियान के अंतर्गत शहर क्षेत्र के विभिन्न चौराहों – तिराहों 30 वाहनों से रू0 43000 /- का आनलाइन चालान किया गया तथा लोगों को लाउड हेलर के माध्यम से जागरूक किया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें व दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न चलें तथा सभी वाहन चालकों को सूर्यास्त होने के बाद सदैव हेड लाइट प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया l
