कुशीनगर : उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 चुनाव का सरगर्मी तेज हो गई है उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होने हैं सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने कैंडिडेट को क्षेत्र में उतार चुकी है और सारे प्रत्याशी अपने अपने मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जा रहे हैं और अपनी और अपने पार्टी का विशेषताओं को बताते हुए जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं आपको बता दें कि कुशीनगर जनपद में 6वें चरण में मतदान होना है।इसी क्रम में 334 हाटा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा का नामांकन दाखिल होने के बाद लगातार क्षेत्र में भ्रमण करके अपने पार्टी के कार्यो को गिनाते हुए जनता से भाजपा को वोट देने के लिए लगातार समर्थकों के साथ क्षेत्र में भ्रमणसील हैं क्षेत्र के अहिरौली मंडल के सेंदुआर,मुंडेरा, सहजौली, बेन्दुआर,पिपरा आदि गांव में समर्थकों के साथ घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया। और लगातार क्षेत्र में बने हुए हैं भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा ने बताया कि अगर जनता हमें आशीर्वाद देती है तो हाटा विधानसभा के विधायक बनने के बाद विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा क्षेत्र के तमाम समस्याओं को विधानसभा में उठाकर क्षेत्र को विकासशील करने का काम करूंगा।
