Breaking News

वैश्य एकता परिषद ने संगठन मजबूती पर की चर्चा

Spread the love

फतेहपुर :- अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की एक बैठक किशनपुर में आहूत की गई। जिसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष चित्रकूट अशोक जाटव को अंग वस्त्र एवं चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिषद के युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिले में एक बड़ी बैठक गुरु पैलेस जीटी रोड में आहूत की गई है। बैठक में शामिल होने के लिए पदाधिकारियों को किशनपुर से भारी संख्या में वैश्य समाज के लोगों को ले जाने के लिए जिम्मेदारी दी गई। बैठक में मुख्य रूप से रमेश चंद्र अग्रवाल, गुड्डन जायसवाल, राधेश्याम हयारण, मनोज सोनी, उमाशंकर गुप्ता, सभासद अंशु अग्रहरि, गिरीश गुप्ता, रामकृष्ण अग्रवाल, रमेश चंद्र अग्रवाल, रमाकांत गुप्ता, पवन अग्रवाल, अवनीश अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, शिव जायसवाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial