Breaking News

सदर प्रत्याशी ने राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य का किया स्वागत

Spread the love

जनपद की सभी सीटों पर सपा करेगी जीत दर्ज : एहसान
फतेहपुर :- समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बने एहसान खान का सपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश लोधी ने फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया। साथ ही संगठन में महत्वपूर्ण पद मिलने पर बधाई दी।
गुरूवार को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व सदर विधानसभा के सपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश लोधी के आवास पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य बने एहसान का स्वागत किया गया। इस दौरान सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने बताया कि संगठन द्वारा उन्हें राष्ट्रीय कार्य समिति में स्थान देकर छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा जताय हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में जनपद की सभी छह सींटो पर उनके द्वारा समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन पहुंचाने का कार्य किया जाएगा व सभी सींटो पर सपा प्रत्याशियों की जीत दर्ज कराकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बार फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का करेंगे। इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष मो. साबिर एडवोकेट, शाहनवाज़ अनवर, अतुल यादव, अरसलान जाफरी, विनय, शेखू कुरैशी, पंकज यादव, ओवैस फारूकी, सिराज, समीर कुरैशी, टोनू सोनकर, जुल्फिकार, तौसीफ, ज़िया कादरी, तौफीक, रईस, विकास श्रीवास्तव, हैदर काज़मी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial