आजमगढ़ : नगर पंचायत जीयनपुर में इलाहाबाद बैंक के पास साहिल मोबाइल एसेसरीज का उद्घाटन विधायक बंदना सिंह ने फीता काटकर किया । इस अवसर पर विधायक बंदना सिंह ने दुकान के प्रोपराइटर साहिल को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। एवं विधायक बंदना सिंह ने कहा कि इस दुकान को खुल जाने से क्षेत्र तथा ग्रामीण अंचलों से आए हुए ग्राहकों को सुविधा मिलेगी । मुझे पूर्ण विश्वास है कि साहिल द्वारा किए गए बेहतरीन कार्यों से क्षेत्र की जनता काफी प्रभावित होकर उनके दुकान पर आएगी और यह क्षेत्र की जनता को पूर्ण रूप से संतुष्ट भी करेंगे।
वही मीडिया से वार्ता करते हुए फैसल खान ने बताया कि हम लोगों का काफी दिनों से प्रयास था की जीयनपुर में एक ऐसी मोबाइल एक्सेसरीज खोला जाए जिससे यहां के लोगों को आसानी से हर कंपनियों की मोबाइल उपलब्ध कराया जा सके । साथ ही हर कंपनियों की मोबाइल रिपेयरिंग हो सके। फैसल खान ने बताया कि साहिल मोबाइल शॉप पर हर प्रकार की मोबाइल उपलब्ध रहेगी।इस
अवसर पर विधायक बंदना सिंह, विधायक प्रतिनिधि नागेंद्र यादव , चेयरमैन हरिशंकर यादव, पूर्व महाप्रधान शहबाज खान,
पप्पू बाबा, जुल्फेकार अहमद, शोएब आजमी, अलीम अहमद, फैसल खान, सलीम शेख, शेरू प्रधान, आदिल अब्बास, शोएब खान, शमसाद अहमद, राजू आदि लोग उपस्थित रहे।
