Breaking News

पूर्व सैनिकों के खिचड़ी भोज का उठाया लुत्फ

Spread the love

फतेहपुर : पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन की ओर से सोमवार तांबेश्वर मंदिर के समीप मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। आने-जाने वाले श्रद्धालुओं ने गरमा-गरम खिचड़ी का लुत्फ उठाया। सभी से आपसी भाईचारे की अपील की गई।
खिचड़ी भोज के आयोजक पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कै0 हरीशंकर सिंह चौहान ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व नजदीक है। पर्व से पहले संगठन की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। उन्होने बताया कि प्रातः आठ बजे से शाम पांच बजे तक लोगों ने स्टाल में आकर खिचड़ी का लुत्फ उठाया। उन्होने कहा कि पर्व हमें आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं। इसलिए सभी लोगों को मिल-जुलकर सभी पर्व मनाने चाहिए। इस मौके पर अनिल कुमार शुक्ला, राजेंद्र सिंह भदौरिया, मेवालाल वर्मा, सुरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, राम सिंह यादव, मेवालाल यादव, राजेश कुशवाहा समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial