Breaking News

आजमगढ़ ! जमीन दिलाने के नाम पर ठग लिए लाखों , पीड़ित पहुँचा एसपी दरबार

Spread the love

आजमगढ़ : महाराजगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर अक्षर चंदा गांव निवासी अगरदी यादव पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाईं है,  पीड़ित अगरदी यादव ने बताया कि हमने अपना जमीन 229 कड़ी जमीन 7 लाख 50 हजार रूपए में राम लखन मिश्र के नाम बैनामा कर दिया और हमारे नाम से हमको 4 लाख रूपए का चेक मिला | सूर्य प्रकाश जिसने हमारी जमीन बेचने में मदद की, जब हम तहसील में बैनामा कर ने गया तो उन्होंने हमसे हमारी पत्नी का नाम पूछा तो हम ने अपनी पत्नी का नाम लाची देवी बताया, आरोप लगाते हुए अगरदी यादव ने कहा कि हम कान से कम सुनते हैं जिसका फायदा उठाकर सूर्य प्रकाश ने मेरी पत्नी लाची देवी के नाम के बजाय अपनी पत्नी मालती के नाम पर 350000 का चेक धोखाधड़ी से ले लिया| अब जब अपना पैसा मांगते है हीला हवाली करते हुए धमकी देता है और साजिश के तहत अपने मददगार गवाह केदार व रामप्रीत को साजिश करके हाशिए का गवाह बनाया है | पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी शिकायत कई बार स्थानीय थाना और उच्च अधिकारियों से की मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई  | पीड़ित थक हार कर आज एसपी कार्यालय पहुंचा और एसपी को शिकायती पत्र सौंपते हुए मांग की कि हमारा पैसा हमें वापस दिलाते हुए दोषियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए ताकि हमें न्याय मिले | वहीँ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial