Breaking News

आज़मगढ़ में दो पक्षों के बीच मारपीट में आधा दर्जन घायल…

Spread the love
दो पक्षों के बीच मारपीट में आधा दर्जन घायल…
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद गांव में रविवार को दोपहर में दो समुदाय के बीच में जमकर हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार अंजान शहीद गांव में एक युवक धान कुटने की मशीन राइस मिल ट्रैक्टर लेकर दलित बस्ती में जा रहा था कि इस दौरान एक व्यक्ति ने कहा कि ऊपर जो विद्युत केविल लगी है वह मशीन में फस जाएगा। उसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। जिस पर वहां पर दर्जन भर लोग आ गये और दोनों के बीच कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए।  दो समुदायों में हुए मारपीट को लेकर जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची कि कहीं सांप्रदायिकता का रूप न ले ले। जिस पर पुलिस के पहुंचने पर मामला तो शांत हो गया पर तनाव अभी भी बनी हुई है। जिसको देखते हुए मौके पर पुलिस लगा दी गई हैं। वही सूचना पर जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव,सगड़ी सीओ महेंद्र शुक्ला और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ मौके पर पहुंच गए जांच में जुटे हुए हैं। एसपी ग्रामीण सिदार्थ ने बताया प्रार्थना पत्र के बाद आरोपियों पर एफ आई आर दर्ज किया जाएगा। घायलों को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए अजमतगढ़ पी एच सी पर भेज दिया है। मेडिकल के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial