Breaking News

कार्यकर्ता संगठित होकर जुल्मी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे : कृष्ण मूर्ति यादव

Spread the love
प्रयागराज : प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र ग्राम छतौना में समाजवादी सदभावना सम्मेलन सम्पन हुआ जिसकी अध्यक्षता  यूथ बिग्रेड जिला उपाध्यक्ष अशोक अंजान ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूथ बिग्रेड जिला अध्यक्ष सैफ फरीदी अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में गरीब किसान नौजवान अपने को उपेक्षित सा महसूस कर रहा है रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहा है नौजवानों को नौकरी देने के नाम पर झूमे वादें करके सत्ता में आई पर एक भी नौकरी में भर्ती नहीं हुई। विशिष्ट अतिथि एस बी यादव ने कहा कि अब कुछ दिन ही शेष है आ रहे अखिलेश है नौजवानों को नौकरी रोजगार महिलाओं की सुरक्षा व प्रदेश में कानून का राज होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति यादव ने कहा कार्यकर्ता संगठित होकर जुल्मी अताताई सरकार से निपटने के लिए तैयार रहें समाजवादी पार्टी की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। पूर्व विधायक जोखू लाल यादव व पूर्व विधायक विजमा यादव ने कहा की प्रदेश में अब गरीबों किसानों नौजवानों छात्रों की सरकार बनने जा रही है भाजपा की सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं आये दिन बलात्कार हत्या लूट से प्रदेश दहल गया है जनता अखिलेश यादव की कार्यकाल को याद कर रही है भाजपा शासन काल में लोग पलायन करने को मजबूर हैं। कार्यक्रम की संचालन समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नसीरुद्दीन राईन ने करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने जो विकास किया किसी से छुपा नहीं है उन्होंने कम समय में लखनऊ मेट्रो,आगरा एक्सप्रेसवे, जैसे तमाम योजनाएं 108, एम्बुलेंस,102 एम्बुलेंस, वेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन योजना, लोहिया आवास, छात्र, छात्रोंओ को लैपटॉप, जैसे तमाम योजनाओं से लाभान्वित किया पर भाजपा सरकार सिर्फ अखिलेश सरकार की योजनाओं का नाम बदल कर अपना विकास बता रही हैं। कार्यक्रम को संबोधित करने वालोें में बाबा चन्द्र भान यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य राज बहादुर यादव, अशोक चेतरा, बलराम यादव, मुराद मंसूरी,मो मसूद शारूख, विरेन्द्र यादव भीम, महेंद्र गुप्ता,जमील बब्लू, अमर सिंह यादव,प्रदीप यादव, दिनेश यादव,भीम यादव, सुफियान खान,मो वैश, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे कार्यक्रम के अंत में आयोजक युवा नेता अफ़ज़ल अहद ने आये हुए अतिथियों व कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त किया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial