Breaking News

सपा के झंडा लगाओ अभियान को गति देगी यादव महासभा

Spread the love

जिलाध्यक्ष ने खागा कार्यालय से झंडा का किया वितरण
फतेहपुर : समाजवादी पार्टी के झंडा लगाओ अभियान को अब अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा भी गति देगी। बुधवार को खागा कार्यालय में जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव ने समाज के लोगों के बीच झंडे का वितरण करते हुए अपने-अपने आवास पर इसे प्राथमिकता से लगाने की अपील की। उन्होने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। जी-जान से जुटकर सभी लोग सपा को जिताने का काम करें।
खागा नगर स्थित अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष एवं सपा नेता चौधरी राजेश यादव ने उपस्थित समाज के लोगों के बीच सपा के झंडे का वितरण किया। उन्होने कहा कि इस झंडे को सभी लोग अपने-अपने प्रतिष्ठानों व मकानों में लगाएं। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने जनता को पूरे पांच साल छलने का काम किया है। भ्रष्टाचार की जड़ें प्रदेश में इस कदर मजबूत हो गई हैं कि अब बिना पैसा दिए कोई काम करना मुश्किल है। उन्होने कहा कि महंगाई ने आम जनमानस की कमर तोड़ दी है। गृहस्थी का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। डीजल एवं पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी से लोगों की जेबें ढीली हो रही हैं। किसानों के हित में भी इस सरकार ने कुछ नहीं किया। किसानों के ऊपर जबरन तीन नए कृषि कानून थोपने की साजिश रची। जिसे किसानों व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलकर नाकाम कर दिया और आखिरकार केंद्र सरकार को कृषि कानून वापस लेने पड़े। उन्होने कहा कि प्रदेश का नौजवान आज बेरोजगार घूम रहा है। किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय अब नजदीक आ रहा है। इसलिए गांव-गांव जाकर सपा की नीतियों को गिनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का काम करें। इस मौके पर पूर्व डीआईजी रामतीर्थ परमहंस, शिवनारायण, सुधीर यादव, सचिन यादव, अभय पांडेय, पीयूष यादव, सचिन यादव, भूप सिंह यादव, नरसिंह यादव, कुल्लू यादव भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial