प्रयागराज :- जसरा ब्लाक के अंतर्गत जसरा बाजार में आज बीती रात दो दुकान में हुई चोरियां नगदी पैसा समेत सामान राजेश कुमार केसरवानी पुत्र आनंदी केसरवानी निवासी ग्राम जसरा और श्याम बहादुर सिंह पुत्र राम सिंह ग्राम खटंगिया के निवासी जसरा में पिछले 50 वर्षों से पान की दुकान चलाते हैं हर रात हर दिन की तरह आज रात भी 8:00 बजे दुकान बंद करके चले गए सुबह जब दुकान खोलने आए तो देखे के सामने का शटर टूटा हुआ था और दिन का बिक्री का पैसा और सामान गल्ले से चोरी हो चुका है जिसकी सूचना उन्होंने चौकी गौहनिया पर की तो पुलिस पहुंची उन्होंने बताया कि हमारे दुकान में आज रात चोरी हो गई है दुकानदारों का कहना है कि जसरा बाजार में घूरपुर थाने की पुलिस रात को भ्रमण करें ताकि आगे से ऐसी घटना न घट पाए चोरी से व्यापारियों में काफी निराश जनक देखने को मिला |
