फतेहपुर:- हसवा ब्लाक में सदर विधायक विक्रम सिंह ने कोविड़-19 से उत्पन्न गम्भीर परिस्थितियों में गरीबों व जरूरतमन्दों को राहत पहुंचाने के लिये राज्य सरकार द्वारा अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को राशन बाटने के क्रम में लगभग 15 कार्ड धारकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये निःशुल्क राशन सामग्री का वितरण किया।
सदर विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार का सबको निःशुल्क खाद्यान्न सामग्री वितरण कराये जाने का फैसला सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को हरसंभव राहत व मदद उपलब्ध कराने के लिये कृत संकल्पित है। बीमारी से बचने के लिये हमको जरूरत पड़ने में ही घर से बाहर निकलना है। घर में बडे बुजुर्गो का ख्याल अवश्य रखें। इस मौके पर आलोक मिश्रा सप्लाई इंसपेक्टर, अजय यादव, राकेश मौर्य, अंशू सिंह, प्रिन्सू सिंह, अजय सिंह कछवाह, कच्छू सिंह, राजकरन सिंह, लाल सिंह, उदयभान सिंह, लालबाबू लोधी, रामचन्द्र साहू, नन्दपाल, आनन्द पाल सिंह, अनुराग सिंह, बबलू, चन्दन, मिथुन, कुलदीप समेत आदि लोग मौजूद रहे।
