अटेवा जिला अध्यक्ष अशोक सिंह गौरा के नेतृत्व में तिकोनिया पार्क सुलतानपुर में स्वर्गीय डॉक्टर राम आशीष सिंह की स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जन समूहों द्वारा स्वर्गीय डॉक्टर राम आशीष सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।जिला अध्यक्ष श्री अशोक सिंह गौरा ने डॉक्टर राम आशीष सिंह को याद करते हुए हर हाल में पुरानी पेंशन को दोबारा हासिल करने का दृढ़ संकल्प लिया गया।उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ के मंडलीय उपाध्यक्ष श्री लाल विहारी पांडेय ने सभी को उत्साहित करते हुए चेताया की आप सबको सरकार से घोर संग्राम करने को तैयार रहने के लिए कहा गया ।जिला उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र मौर्या ने स्वर्गीय डॉक्टर राम आशीष की कुर्बानी व्यर्थ ने होने का संकल्प लिया गया।जिला महा मंत्री मोहम्मद हसीब ने कहा कि सरकार आपके आंदोलन से भयभीत है ,इसीलिए आप सब आगे बढ़कर आंदोलन का साथ दें। अटेवा अध्यक्ष दूबेपुर शमीम अहमद ने कहा कि सरकार केवल अपनी गद्दी खोने से डरती है,इसीलिए आप सब सरकार पर दबाव बनाए रखें। इस अवसर पर अटेवा जिला अध्यक्ष श्री अशोक सिंह गौरा,महामंत्री मोहम्मद हसीब,उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मौर्या,संदीप वर्मा ,जूनियर शिक्षक संघ के मंडलीय उपाध्यक्ष श्री लाल वीहारी पांडेय ,उपेन्द्र सिंह,कांति सिंह,शिवकुमार ,संदीप कुमार शर्मा,मायावती, अनुज श्रीवास्तव ,राजेश सिंह ,दीपेंद्र सिंह,सौरभ राजभर ,अरुण कुमार सिंह,चंद्रिका प्रसाद ,मुनींद्र कुमार यादव , ओ पी गौड़ ,राहुल मिश्रा,चन्द्र पाल राजभर,स्वर्ण प्रताप सिंह,अरविंद सिंह,संजय सिंह,विजय बहादुर,संतोष आदि अनेक
