फतेहपुर:- बकेवर थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर मोड़ पर चौडगरा जहानाबाद हाइवे में ट्रक के पलटने से एक मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई। प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार की सुबह लगभग ग्यारह बजे थाना बकेवर क्षेत्र के चौडगरा जहानाबाद हाइवे में हिम्मतपुर मोड़ पर हिम्मतपुर निवासी जगदीश वर्मा 66 वर्ष अपनी मोटर साइकिल से बकेवर आ रहा था। जैसे ही हाइवे के समीप आकर रोड में चढ़ने लगा रोड के किनारे उगी झाड़ियों के वजह से ट्रक नहीं देख पाया उसी समय जहानाबाद की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने मोटर साइकिल सवार को बचाने का प्रयास किया। इसी चक्कर में पलट गया जिससे मोटर साइकिल सवार चपेट में आ गया और दब गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर बकेवर थाना के उपनिरीक्षक नाहर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी मौक़े से फरार हो गए। सूचना पर परिजन भी मौक़े पर पहुंचे। परिजनों सहित घटना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग भी मौके पर पहुंचे।
