Breaking News

आर्यावर्त महासभा ने समाजसेवियों का किया सम्मान

Spread the love

आजमगढ़:-  शहर से सटे करतालपुर स्थित राम जानकी मंदिर पर आर्यावर्त महासभा के तत्वाधान में समाजसेवी व पदाधिकारियों का सम्मान समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित गोविंद शास्त्री के नेतृत्व में किया गया, सम्मानित होने वालों में से प्रमुख रूप से चिकित्सा क्षेत्र के  अद्भुत काम करने के लिए डॉ परिजात बरनवाल,, लेबर कमिश्नर के स्टोनो व समाजसेवी अनिल सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी प्रभु नारायण पांडे प्रेमी, कला क्षेत्र में अरविंद शर्मा मधुकर,, गायक राजेश रंजन, पत्रकारिता क्षेत्र में सौरभ उपाध्याय ,सहित तमाम लोगों को सम्मानित किया गया, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित गोविंद शास्त्री ने कहा कि आर्यावर्त महासभा देशहित, समाज हित में काम करने वाले लोगों को संगठन सम्मानित आज किया, और आगे भी करता रहेगा, संगठन का उद्देश्य की पीड़ित शोषित वंचित वर्ग के लोगों को मदद करना है मुख्य लक्ष्य है, इस मौके पर मुख्य रूप से महंत श्री श्री 1008 राम कृष्ण दास जी, लल्लू बाबा, संजय पांडे, अरूण सिंह, मदन मोहन चौबे, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial