Breaking News

न्यायालय परिसर में चलाया चेकिंग अभियान

Spread the love

फतेहपुर। न्यायालय परिसर में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों के साथ-साथ अराजकतत्वों पर निगाह बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में अभिसूचना इकाई, पीएसी व पुलिस बल ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान से बेवजह घूम रहे लोगों के बीच हड़कंप मच गया और वह पुलिस बल को देखकर खिसक लिए।
न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समय-समय पर एसपी के निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया जाता है। आज भी अभिसूचना इकाई के साथ-साथ पीएसी व पुलिस कर्मियों ने न्यायालय परिसर में टहल कर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहन की चेकिंग सर्च मिरर, एचएचएमडी के जरिए की गई। न्यायालय में खड़े लोगों से उनके आने का कारण भी पूछा गया। भीड़-भाड़ न लगाने की भी लोगों को हिदायत दी गई। उधर कई लोग पुलिस बल को न्यायालय में देख खिसक लिए। अभियान का नेतृत्व कर रहे पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि एसपी के निर्देशन में अभियान चलाया गया है। जिससे न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था में चूक न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial