Breaking News

करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष बने अमित

Spread the love

फतेहपुर। करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू भैया के निर्देशन व प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह चंदेल के सानिध्य में प्रदेश उपाध्यक्ष व कानपुर-बुंदेलखंड व चित्रकूट मंडल के अतिरिक्त प्रभार महेन्द्र सिंह चंदेल ने संगठन मजबूती के उद्देश्य से युवा जिलाध्यक्ष पद की कमान अमित सिंह परिहार को सौंप दी। उन्होने आहवान किया कि संगठन को मजबूती प्रदान की जाए। संगठन में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का काम करें। उधर नवमनोनीत युवा जिलाध्यक्ष अमित सिंह परिहार ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें युवा जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है उसका वह बखूबी निर्वहन करेंगे। गांव-गांव जाकर युवाओं को प्रेरित करते हुए संगठन से जोड़ने का काम करेंगे। उधर जैसे ही इसकी जानकारी जब उनके समर्थकों को हुई तो युवा जिलाध्यक्ष को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सभी ने हर्ष व्यक्त करते हुए युवा जिलाध्यक्ष को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में राजवर्धन, अजय सिंह, ऐश्वर्य चंदेल, हिमांशु सिंह, नवनीत प्रताप सिंह, शुभम सिंह, आशु ठाकुर, शिवम सिंह, अभिषेक सिंह, अर्जुन सिंह, अभय सिंह, विवेक परिहार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial