Breaking News

यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव का गर्मजोशी के बीच स्वागत

Spread the love

अखिलेश यादव को सीएम बनाना मकसद : मखलू
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव जंग बहादुर सिंह मख़लू के प्रथम जनपद आगमन पर सपाइयों ने गर्मजोशी के बीच फूल-मालाओं से लादकर जमकर स्वागत किया।
नवमनोनीत राष्ट्रीय सचिव शहर सीमा में प्रवेश करते ही नऊवाबाग स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया तत्पश्चात जिलाध्यक्ष विपिन यादव की अगुवाई में काफिला शादीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचा। जहाँ जिलाध्यक्ष समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। पार्टी कार्यालय जाने के दौरान भी कई स्थानों पर स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात नवमनोनीत राष्ट्रीय सचिव जंग बहादुर सिंह मख़लू ने कहा कि मिशन 2022 को सफल बनाने व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का सीएम बनाने के लिये सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ संगठन के दिए गए कार्यां में लगे हुए हैं। चुनाव को लेकर शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें जो भी ज़िम्मेदारी दी जाएगी वह उस पर खरा उतरने का कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ पर छूटे हुए मतदाताओं के नाम बढ़ाने का कार्य प्रारंभ है। कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता ऊब चुकी है। जनता बदलाव के लिए समाजवादी पार्टी की ओर देख रही है। सपा शासन के दौरान गरीबों को समाजवादी पेंशन, छात्र छात्राओं को लैपटॉप वितरण व छात्रवृत्ति देने का कार्य किया गया था। एक्सप्रेस-वे व पुलिस आधुनिकीकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किये गये थे। पूर्व में काराये गये विकास परख योजनाओं के बल पर समाजवादी पार्टी एक बार फ़िर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री राम बहादुर सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रीता प्रजापति, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष चौधरी मंज़र यार, अमरदीप सिंह पप्पू, सपा नगर अध्यक्ष मो साबिर एडवोकेट, रवींद्र यादव, तनवीर हैदर, सऊद अहमद, सुहैल अहमद हेमू, ओवैस फारूकी, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू, स्वामी शरण पाल, विवेक उमराव, मुलायम सिंह यादव, रितेश सिंह, नफीस सिद्दीकी, विजय प्रताप, अरशद अनवर आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial