Breaking News

अस्पताल पर लटका ताला, डॉक्टर समय से पहले गायब

Spread the love

रिपोर्ट – अविनाश सिंह – कुशीनगर

कुशीनगर:-  विकास खंड सुकरौली के अंतर्गत ग्रामसभा खोट्ठा में स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला। सरकार आम जनमानस के लिए चिकित्सा सम्बंधित सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है, लेकिन जिम्मेदार अपने जिम्मेदारीयों से भागते नज़र आते हैं। सरकार जनता को अच्छी चिकित्सा मुहैया कराने के लिए तत्पर है। जिससे क्षेत्र के व आसपास के ग्राम सभाओं के लोगों को चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो। मगर यहां नियुक्त डॉक्टरो के मनमाने रवैये से ग्रामीण व क्षेत्रिय जनता को काफी दूर इलाज कराने जाना पड़ता है। आपको बता दें कि शनिवार को ग्रामसभा खोट्ठा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने पर हॉस्पिटल पर ताला लटका हुआ पाया गया। विभाग द्वारा डॉक्टरों को अपने ओपीडी व नियुक्ति स्थान पर पहुंचने का समय 10:00 से 4:00 बजे विभाग ने निर्धारित किया है, लेकिन 2:30 पर अस्पताल में ताला लटका पाया गया। जिसके संबंध में जब वहां नियुक्त डॉक्टरों से बात की गई तो कोई संतोषजनक जवाब नही मिल पाया। जिसके बाद उच्च अधिकारियों से वार्ता किया गया। मुख्यचिकित्सा अधिकारी कुशीनगर डॉ सुरेश पटारिया से बात करने पर उन्होंने बताया कि शिकायत पर जांच कर उचित करवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial