Breaking News

आजमगढ़ में करंट लगने से भैंस की मौत

Spread the love
आजमगढ़ : विद्युत उप केंद्र मोहम्मदपुर व थाना गंभीरपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दयालपुर के नौका पुरवा स्थित सरकारी टुबेल के पीछे करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक नरेश चौहान पुत्र मुन्नी चौहान की भैंस चरते चरते सरकारी ट्यूबवेल के पास पहुंच गई जहां पर घनी घास थी और वहीं पर पोल में करंट उतरा हुआ था भैंस को जैसे ही करंट लगा उसकी मौके पर मौत हो गई हालांकि इसकी जानकारी विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है लेकिन अभी तक मौके पर कोई अधिकारी पहुंचा नहीं था इस तरह की घटना से क्षेत्र में लोगों को विद्युत विभाग के प्रति इस तरह की लापरवाही की वजह से क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है जगह-जगह इस तरह से नंगे स्थित तारों को सही किया जाए जिससे कि कोई बड़ा हादसा ना हो सके हालांकि अगर कोई व्यक्ति वहां गया होता तो भैंस की जगह उसकी मौत हो जाती लोगों ने बताया कि नरेश का लगभग 80000 हजार से ज्यादा का नुकसान हुआ है और वह भैंस भी छा माह  से गर्भवती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial