Breaking News

आज़मगढ़ में पत्रकार रज्जाक अंसारी की मनाई गयी प्रथम पुण्यतिथि ….

Spread the love

आज़मगढ़ जिले के अतरौलिया नगर पंचायत के पूरब पोखरा स्थित मदरसा वसिरतुल उलूम में गांधी जयंती के अवसर पर पत्रकार रज्जाक अंसारी की प्रथम पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की छोटी बच्चियों ने अतिथियों का स्वागत गीत गाकर अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दरोगा प्रसाद सरोज और पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव मौजूद थे। उन्होंने विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया और उन्हें कलम, कॉपी और स्कूल बैग प्रदान किए।
साहित्यकार राजा राम सिंह ने रज्जाक अंसारी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे, जो दोनों समुदायों के बीच सेतु का काम करते थे। उन्होंने अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दिए और उनके भविष्य के लिए ठोस कदम उठाए। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने भी रज्जाक अंसारी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पत्रकारिता और समाजसेवा से उनकी पहचान दूर-दूर तक थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस विद्यालय की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे, ताकि यहां पढ़ने वाले बच्चे देश-विदेश में नाम रोशन कर सकें।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनका कार्यक्रम के दौरान अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial