Breaking News

तौसीफ कैरम क्लब टूर्नामेंट में फाइनल विजेता बना सनरेज़ क्लब

Spread the love

रिपोर्ट – मो.शकीब अंसारी

आज़मगढ़ :- मुबारकपुर मोहल्ला पुरानी बस्ती सोहबत वाली बाग स्थित तौसीफ कैरम क्लब के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय कैरम टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार को देर रात सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में दर्शकों की काफी भीड़ उमड़ी रही। फाइनल मुकाबला एकतरफा रहा। जानकारी के अनुसार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची सनरेज़ क्लब की जोड़ी अब्दुल अज़ीज़ व यासीन ने यूपी क्लब की जोड़ी हसन रज़ा व रज़ा करीमी के बीच खेला गया। फाइनल मैच में अब्दुल अज़ीज़ की जोड़ी का जलवा रहा। फाइनल मुकाबले में सनरेज़ क्लब की जोड़ी ने यूपी क्लब की जोड़ी को 28 – 1 के अंतर से पराजित कर विजेता ट्राफी पर कब्जा किया। टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर अब्दुल अज़ीज़ व मैन आफ द मैच अब्दुल अज़ीज़ व यासीन रहे। मैच का उद्घाटन हाजी अबूबकर शूट वाले ने फीता काटकर किया। फाइनल मुकाबले के बाद विजेता एवं उपविजेता टीम को हाजी जमाल नोमानी के हाथों ट्राफी व पुरस्कार दिया गया।

टूर्नामेंट के मुख्यअतिथि बब्लू चौरसिया, अब्बास ज्वैलर्स के प्रोपराइटर अली अब्बास ,नुरूहोदा सभासद, ग़ौसुल कमर,हसन मुज्तबा मुन्ना स्पोर्ट रहे। इस अवसर पर टूर्नामेंट संयोजक मो. तौसीफ,उप कप्तान सादिक अमीन, आमिर, हस्सान ,फारूक कैसर,मो.फ़ैज़,मो.आमिर,सालिम,हबीब अनवर,हिदायत अली आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial