Breaking News

निर्भीक एवं निडर होकर करें शत-प्रतिशत मतदान : डीएम

Spread the love

अराजकतत्वों पर निगाह बनाए है पुलिस : एसपी
फतेहपुर : विधानसभा चुनाव को निर्भीक एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए सोमवार जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के साथ हसवा विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय व कन्या प्राथमिक विद्यालय के बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि निर्भीक एवं निडर होकर मतदान करें। किसी के बहकावे में न आएं। एसपी ने कहा कि अराजकतत्वों पर जिले की पुलिस निगाह बनाए हुए है।
डीएम एसपी ने हसवा विकास खंड के बूथ संख्या 342, 343 एवं 344 का निरीक्षण किया। बीएलओ से आवश्यक जानकारी प्राप्त की व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिससे मतदान पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। बैठक में ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों से कहा कि बिना किसी भय के बीच शांतिपूर्वक मतदान करना है। अगर कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाता है तो ऐसे लोगों को चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने अधिकारियों को आश्वासन दिया कि वह भय मुक्त और शांतिपूर्ण मतदान करेंगे। एसपी ने क्षेत्रीय पुलिस से अपराधियों के बारे में जानकारी ली। क्षेत्र के संवेदनशील बूथ के बारे में भी जानकारी ली। कस्बे के कन्या प्राथमिक दितीय विद्यालय भी गए और बूथ संख्या 346 और 347 का निरीक्षण किया। कस्बे के स्वामी चंद दास इंटर कॉलेज में चुनाव से पहले फोर्स का ठहराव होना है। डीएम व एसपी को यहां जाना था लेकिन नहीं पहुंचे। डीएम के आने से पहले इंटर कॉलेज में क्षेत्राधिकारी थरियांव अनिल कुमार, थानाध्यक्ष थरियांव अमर सिंह रघुवंशी व हसवा पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार सिंह ने प्रधानाचार्य भोलाराम से विद्यालय के कमरों, शौचालय, बिजली, पानी, जनरेटर आदि की जानकारी ली। प्रधानाचार्य भोलाराम ने बताया कि विद्यालय में सभी व्यवस्थाएं हैं। इस मौके पर सुमित सिंह, विनोद चौधरी, कमलेश कुमार, राम कृपाल भास्कर, अनिल पाल, राम मिलन बाजपेयी, बीएन मिश्रा, सुशील कुमार, आशीष प्रजापति, प्रधानाचार्य मीना बाजपेयी, अनिल सिंह, नीलम उमराव समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial