Breaking News

बसपा के नवनियुक्त मुख्य सेक्टर प्रभारियों का किया स्वागत

Spread the love

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा लक्ष्य : चंद्रभान यादव
फतेहपुर :- बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कु. मायावती के निर्देशन में तीन मुख्य सेक्टर प्रभारियों को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त सेक्टर प्रभारियों को बसपाईयों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सेक्टर प्रभारी चंद्रभान यादव ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य होगा। उन्होने पार्टी पदाधिकारियों को एकजुट होकर चुनाव के मद्देनजर जी-जान से जुटने की अपील की।
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज पासी की अगुवाई में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डा. भीमराव अंबेडकर पार्क में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य सेक्टर प्रभारी डा. दीप गौतम, अरूण केशकर व चंद्रभान यादव को जिलाध्यक्ष नीरज पासी व सेक्टर प्रभारी वकील अहमद समेत अन्य नेताओं ने फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया। मुख्य सेक्टर प्रभारियों ने संगठन मजबूती पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव बेहद नजदीक हैं। बहन मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं। गांव-गांव जाकर बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर पूर्ववर्ती बसपा शासनकाल की योजनाओं को गिनाने का काम करें। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित की जा सके। इस मौके पर सूर्यभवन गौतम, प्रवेश कुमार गौतम, खलील अहमद, विमल पासी, मान सिंह लोधी, फरान खान, राजेश कुमार गौतम, प्रमोद कुमार, सौरभ गौतम, रोहित लोधी, गुड्डू सविता, कासिम खान, मदन यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, रज्जन यादव, सिपाहीलाल यादव, हरिपाल कुरील, सतीश पासी, अरूण यादव, शांति यादव, लालू यादव, शिवम यादव, ज्ञान सिंह यादव, विनोद यादव, पिंटू यादव, शिव भोला यादव, शिवकरन यादव, रामखेलावन पासवान, अखिलेश शुक्ल, करन यादव, शिवलखन कुशवाहा, दीपू यादव, मोनू विश्वकर्मा, संतोष, आमिर खान, मुन्ना सिंह गौतम भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial