Breaking News

भाजपा के कद्दावर नेता द्वारका प्रसाद पांडे ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर थामा समाजवादी पार्टी का दामन

Spread the love
कौशांबी : जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सत्ताधारी दल और विपक्ष अपना अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं | आपको बता दें कि कौशांबी जनपद सहित पूरे उत्तर प्रदेश  में समाजवादी पार्टी का कारवां बढ़ता नजर आ रहा है और लगातार हर पार्टी से ऊबकर नेता समाजवादी पार्टी का दामन थाम रहे हैं जिससे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैंl जहां  वर्षों से लगातार तन मन धन से लगे रहे द्वारिका प्रसाद पांडे भारतीय जनता पार्टी व संघ में काम कर चुके हैं और पूरे उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले वरिष्ठ नेता द्वारिका प्रसाद पांडे ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सानिध्य में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उन्होंने इस दौरान यह कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूंजी पतियों की पार्टी है इसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं हो रहा है वहीं पर समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है यही वजह है कि आज लोग कांग्रेस भाजपा बसपा आदि को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं द्वारिका प्रसाद पांडे के अनुसार आने वाले 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ होने वाला है और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial